आजसू ने जारी की पांचवी सूची, रांची से वर्षा गाड़ी उम्मीदवार

November 21
17:45
2019
रांची, 21 नवम्बर (हि.स.)। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार की शाम को अपनी पांचवी सूची जारी की है। पांचवी सूची में आजसू ने चार विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा की है।
आजसू ने हाल ही में झामुमो छोड़ आजसू में घर वापसी करने वाली वर्षा गाड़ी को रांची से उम्मीदवार बनाया है। आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने रांची से वर्षा गाड़ी, नाला से माधव चंद महतो, मधुपुर से गंगा नारायण राय और झरिया से अवधेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
There are no comments at the moment, do you want to add one?
Write a comment