झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, महुआ माजी लड़ेंगी रांची से

रांची, 14 नवम्बर (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार देररात अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में झामुमो ने 14 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। झामुमो ने एक बार फिर रांची विधानसभा सीट से राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी को मैदान में उतारा है।झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने बताया कि पार्टी ने बहारागोडा विधानसभा क्षेत्र से समीर कुमार मोहंती को उम्मीदवार बनाया है जबकि घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, सरायकेला से चंपई सोरेन, खरसावां से दशरथ गगराई, चाईबासा से दीपक बिरवा, मझगांव से निरल पूर्ति, मनोहरपुर से जोबा मांझी, सिसई से जिग्गा सुसारन होरो, गोमिया से बबीता महतो, इचागढ़ से सविता महतो, सिल्ली से सीमा महतो और तमाड़ से विकास मुंडा को उम्मीदवार बनाया गया है।
There are no comments at the moment, do you want to add one?
Write a comment