कांग्रेस की ’जन आकांक्षा रैली’ में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब

दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी: राहुल गांधी
इनसाईट ऑनलाइन न्यूज
पटना : पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री गांधी ने कहा कि बिहार में जल्द ही महागठबंधन की सरकार आने वाली है।

UNI PHOTO-27U
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान हमने किसानों से जो वादा किया था, कांग्रेस की सरकार बनते ही अपने वादों का पूरा कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि नोटबंदी उद्योगपतियों के लागू करवाया था।
सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट में किसानों को राहत दिये जाने के लिए मोदी सरकार के दावे पर कहा कि भाजपा ने हिन्दुस्तान के किसानों को 17 रुपये और परिवार को साढ़े तीन रुपये दिन का देने का ऐतिहासिक काम किया है। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमत्री कमलनाथ सहित, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी आए हैं। कांग्रेस की इस रैली को आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
गांधी मैदान में आयोजित ’जन आकांक्षा रैली’ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगातार हमला बोला और एक फिर लोगों से चैकीदार चोर है के नारे लगवाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने का वादा भी किया और बिहार में हरित क्रांति की शुरुआत करने दावा भी किया।
बिहार में पार्टी के जनाधार की वापसी का फैसला जहां इस रैली से होगा, वहीं महागठबंधन के सहयोगियों संग सीटों की साझेदारी में भी कांग्रेस की हिस्सेदारी इस शक्ति प्रदर्शन से तय होगी। रैली में राजद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह, लोजद संरक्षक शरद यादव, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी सहित वाम दलों के नेता मौजूद रहेंगे।
बताते चलें कि लगभग 30 साल बाद पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस अपने बल पर बड़ी रैली कर रही है। इससे पहले 1989 में गांधी मैदान में उनके पिता राजीव गांधी ने भी ने बतौर कांग्रेस अध्यक्ष रैली की थी।
रैली को लेकर राजधानी में प्रशासन ने चाक-चैबंध व्यवस्था की है। सुबह छह बजे से रैली के समाप्त होने तक पटना के डाक बंगला चैराहा से गांधी मैदान तक सामान्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। रामगुलाम चैक से जेपी गोलंबर तक भी वाहन परिचालन पर रोक लगी हुई है।
पटना में वेटनरी कॉलेज से जीरो माइल तक बनाए गए 17 पार्किंग स्थलों पर 3300 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली में आने वालों की व्यवस्था निर्दलीय विधायक अनंत सिंह देख रहे हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।
पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे है।
नरेंद्र मोदी झूठ की ‘फैक्ट्री’, आरएसएस ‘रिटेलर’ : तेजस्वी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने यहां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ की फैक्ट्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को उसका रिटेलर (खुदरा विक्रेता) बताया और कहा कि इन लोगों ने बिहार को ठगने का काम किया है। कांग्रेस की तरफ से यहां गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली में तेजस्वी ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के योग्य बताया। उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद के अंदाज में कहा, “बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने का काम करते हैं। ऐसे में यहां के लोग अगले चुनाव में बिहार को ठगने वाले से जरूर बदला लेंगे।”
उन्होंने नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा देने की बात की थी। लेकिन अबतक बिहार को कुछ नहीं मिला।”
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो, आयकर विभाग को लगा देते हैं।”
तेजस्वी ने लालू प्रसाद को ‘शेर’ बताते हुए कहा कि कोई कुछ भी कर ले, लेकिन गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले लालू को यहां के लोगों के दिलों से नहीं निकाल पाएंगे।
उन्होंने कांग्रेस से सहयोगियों को साथ लेकर चलने की अपील की और कहा कि “कांग्रेस बड़ी पार्टी है, इस कारण उसकी जिम्मेदारी है कि वह सहयोगियों को साथ लेकर चले। अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो बिहार को उसका अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा।”
इस रैली में बिहार महागठबंधन के सभी दलों के नेता भाग ले रहे हैं। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे।
–आईएएनएस
There are no comments at the moment, do you want to add one?
Write a comment