भाजपा ने नीलकंठ मुंडा पर जताया भरोसा, पांचवीं बार उतरेंगे मैदान में

खूंटी, 14 नवम्बर (हि.स.)। आखिर विलंब से ही सही, भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर कद्दावर नेता और सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर भरोसा जाताया है। भाजपा ने पांचवीं बार उन्हें खूंटी(सु) सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले मुंडा चार बार भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और हर बार उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। आसन्न विधानसभा चुनाव में खूंटी के लिए भाजपा द्वारा देर से उम्मीदवार की घोषण किये जाने से कई तरह की चचाएं जोर पकड़ने लगी थीं पर भाजपा ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मुंडा को एक फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादानीलकंठ सिंह मुंडा के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष काषीनाथ महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप साहू सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि नीलकंठ सिंह मुंडा ने खूंटी के विकास के लिए जितना काम किया है, उतना काम 50 साल में भी नहीं हुआ था। क्षेत्र की जनता विकास कार्यों को देखकर मुंडा को एक बार फिर आशीर्वाद देगी।
युवा मोचो के जिलाध्यक्ष अनूप साहू ने कहा कि नीलकंठ सिंह मुंडा को टिकट देकर भाजपा ने आधी लड़ाई जीत ली है। जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप ने कहा कि मुंडा रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे और भावी सरकार में मंत्री भी बनेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार
There are no comments at the moment, do you want to add one?
Write a comment