दक्षिण कोरिया में कोविड के 1लाख 49 हजार 897 नए मामले दर्ज
Insight Online News
सियोल 09 अगस्त : दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 1 लाख 49 हजार 897 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड 6 लाख 94 हजार 239 हो गई है।
कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, दैनिक कोविड मामलों का भार पिछले दिन 55 हजार 292 से ऊपर था और एक सप्ताह पहले 1 लाख 11 हजार 758 से अधिक था।
पिछले एक हफ्ते में पुष्टि किए गए मामलों की दैनिक औसत संख्या 1लाख 08 हजार 860 थी।
नए मामलों में 588 विदशो से आये लागो के है। जो कुल मिलाकर 48 हजार 986 हो गए। गंभीर हालत में संक्रमितों की संख्या 364 है।
चालीस मरीजों की मौतों की और पुष्टि की गई। जिससे मृतक संख्या बढ़कर 25 हजार 332 हो गयी। यहां कुल मृत्यु दर 0.12 प्रतिशत है।
सैनी, वार्ता