HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में कोरोना के 1086 एक्टिव मामले,137 नए केस

रांची, 03 अगस्त । झारखंड में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन पर दिन कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना के 1086 एक्टिव मामले में सबसे अधिक जमशेदपुर 330 केस एक्टिव है। बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 162 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 16 जिले से कोरोना के 137 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दस, देवघर से चार , धनबाद से तीन, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 48, गढ़वा से दो, गिरिडीह से एक , गोड्डा से दो, गुमला से दो, हजारीबाग से दस, खूंटी से पांच, लातेहार से दो, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से छह , रांची से 16, सरायकेला से 17 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से सात मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 40 हजार,303 हो चुकी है। कुल दो करोड़, 24 लाख, दो हजार 222 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1086 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 33 हजार, 890 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *