HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में मिले कोरोना के 1137 नए मरीज, 120 नए मामले

रांची, 29 जुलाई । झारखंड में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना के 15 जिलों से 120 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब चार लाख, 39 हजार,625 हो चुकी है। इन 24 घंटों में कोरोना से 180 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना के 1137 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 371 केस एक्टिव है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 12, देवघर से 14, धनबाद से दो, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 29 , गढ़वा से तीन, गिरिडीह से नौ ,गोड्डा से दो, हजारीबाग से नौ, खूंटी से एक, कोडरमा से एक, लातेहार से छह, रामगढ़ से चार, रांची से 24 और सिमडेगा से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,625 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 62हजार 127 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1137 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 33 हजार, 161 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.52 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *