HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में कोरोना के 1197 एक्टिव केस, 156 नए मामले

रांची, 28 जुलाई । झारखंड में कोरोना की रफ्तार में दिन पर दिन लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 1197 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 376 केस एक्टिव है।

गुरुवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 187 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 16 जिले से कोरोना के 156 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 18, देवघर से 24, धनबाद से तीन, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 21 , गिरिडीह से तीन, गोड्डा से चार, हजारीबाग से नौ, जामताड़ा से पांच,खूंटी से चार, कोडरमा से तीन , लातेहार से तीन, रामगढ़ से चार, रांची से 48 , सरायकेला से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,505 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *