झारखंड में कोरोना के 127 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक 48 रांची में
रांची,14 सितम्बर । झारखंड में कोरोना के 124 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 48 मरीज रांची में एक्टिव है। बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 11, रांची से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 155 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 76 हजार, 241 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 127 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 698 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
(हि.स.)