झारखंड में 14 दिन का निःशुल्क डांस कैंप का आयोजन 24 से
रांची, 23 जनवरी : ए टू जेड मैनेजमेंट और हैप्पीनेस की ओर से झारखंड में 14 दिन का निःशुल्क डांस कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें 10 वर्ष के ऊपर लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। साथ ही उनके अभिभावक भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ए टू जेड के डायरेक्टर शिव कुमार ने शनिवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में भी।
उन्होंने बताया कि डांस कैंप का आयोजन 24 जनवरी को राजधानी रांची के अरगोड़ा में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डांस कैंप झारखंड के रांची, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, बोकारो, जमशेदपुर और देवघर सहित अन्य जिलों में आयोजित किया जाएगा। डांस कैंप में तीन सेलिब्रिटी मौजूद रहेंगे। इसमें डांस इंडिया डांस 6 की फाइनलिस्ट रिया चटर्जी, अनुराग तोमर और आर्यन मलिक मुंबई से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर यहां के युवाओं को उचित प्लेटफार्म मिले तो वह बेहतर कर सकते हैं। इसी उद्देश्य के साथ डांस कैंप का आयोजन किया जा रहा है।