HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में कोरोना के 155 नए केस, 185 हुए स्वस्थ

रांची, 30 जुलाई । झारखंड में कोरोना के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 1107 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 356 केस एक्टिव है। शनिवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 185 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 14 जिले से कोरोना के 155 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 15, देवघर से 12, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 61, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से पांच, हजारीबाग से 20, कोडरमा से सात, लातेहार से तीन, रामगढ़ से पांच, रांची से 14, सरायकेला से एक, सिमडेगा से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से तीन मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,780 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 73 हजार 569 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1107 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 33 हजार, 346 मरीज ठीक हुए हैं।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *