HindiNationalNewsPolitics

जनवरी में ईएसआई में 16.27 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए

नयी दिल्ली 15 मार्च : जनवरी 2023 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ईएसआई योजना में 16.27 लाख नए कर्मचारी और लगभग 22,800 नए प्रतिष्ठान जोड़े गए हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि जनवरी 2023 में 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना का लाभ दिया गया।

जनवरी, 2023 में 16.27 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है।

आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत जनवरी, 2023 के महीने में लगभग 22,800 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं, जो अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

माह के दौरान जोड़े गए कुल 16.27 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष तक की आयु वाले 7.52 लाख कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है।

जनवरी, 2023 में महिला सदस्यों का नामांकन 13.22 लाख रहा है।

सत्या,आशा

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *