झारखंड में कोरोना के 21 नए केस, सबसे अधिक 10 नए मामले रांची में
रांची, 22 अगस्त। झारखंड में कोरोना के 21 नए मामले मिले हैं। इसमें सबसे अधिक राजधानी रांची से 10 मामले मिले है। हालांकि राज्य में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। राज्य में कोरोना के 365 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 100 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है। सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच, गढ़वा से दो, गोड्डा से एक और रांची से दस मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 674 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 22 हजार, 45 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 365 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 35 हजार, 979 मरीज ठीक हुए हैं।
(हि.स.)