झारखंड में कोरोना के 24 नए मरीज मिले
Insight Online News
रांची, 20 जून : झारखंड के चार जिलों में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची में 18, बोकारो में तीन, दुमका में एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में दो मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना से 108 लोग संक्रमित हैं। यह संख्या रांची में सबसे ज्यादा 54 है। पिछले 24 घंटे में नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 536 हो चुकी है। कुल दो करोड़, 20 लाख, 91 हजार 817 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक चार लाख, 30 हजार, 109 मरीज ठीक हुए हैं। 5319 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/मुकुंद