झारखंड में कोरोना के 370 एक्टिव मामले, 49 नए केस
रांची, 21 अगस्त । झारखंड में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है। राज्य में कोरोना के 370 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 132 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है।
रविवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 78 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 49 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दस, गढ़वा से तीन , गिरिडीह से एक, गोड्डा से एक, हजारीबाग से दो,
कोडरमा से दो, लातेहार से छह, लोहरदगा से 12, पलामू से एक, रामगढ़ से एक और रांची से सात मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 653 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
(हि.स.)