Jharkhand Corona : रामगढ़ में 43 नए मरीजों की पुष्टि, संख्या हुई 3236
रामगढ़, 22 सितंबर : जिले में कोरोना के 43 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 3236 हो गई है। इनमें से 2829 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
जिले में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 391 है। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि 43 नए मरीजों में 7 माण्डू, 13 पतरातू, 3 दुलमी, 2 चितरपुर एवं 18 रामगढ़ प्रखंड के है। संक्रमित व्यक्तियों में 35 पुरुष एवं 8 महिलाएं शामिल है।