HindiJharkhand NewsNewsPolitics

पूरे देश में 740 एकलव्य आवासीय विद्यालय खोलेे जायेंगे : अर्जुन मुडा

केंद्रीय मंत्री ने सारिदकेल और मुरहू में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखीं

खूंटी, 13 अक्टूबर । जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के सभी प्रखंडों में एक-एक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। पूरे देश में 740 एकलव्य विद्यालय खोले जाएंगे। एक विद्यालय में 240 छात्र और 240 छात्राएं कुल 480 विद्यार्थी पढ़ेंगे। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के सारिदकेल और मुरहू में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखने के बाद जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक-एक विद्यालय के निर्माण में 38 से 48 लाखा रुपये की लागत आयेगी। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में एकलव्य विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे और यहां से वैज्ञानिक, अभियंता, डॉक्टर आदि बनेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश में साढ़े तीन लाख बच्चे एकलव्य विद्यालयों में पढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय से भी अच्छी शिक्षा मिले, इसीे उद्देश्य को लेकर एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं और यह भगवान बिरसा मुंड के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय बनाने में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसका एकमात्र उद्देश बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में चार खेल मैदान कें अलावा सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

मंत्री ने कह कि आदि आदर्श गांव के तौर पर विकसित करने के लिएउ खूंटी जिले के 254 गांवों का चयन किया गया है और इसकी राशि भी राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी गई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि गांवों के विकास के लिए योजनाओं का चयन ग्रामीणों के सहयोग से हो और ऐसी योजनाओं का चयन करें, जिसका लाभ सभी लोगों को मिले।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा दाियत्व है कि महिला मंडलों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि जहां महिला मंडल नहीं हैं, वहां इसका गठन किया जाए और महिलाओं को विकास से जोड़ा जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा और अस्पताल जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। उन्होंने सभी मुखिया और जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सभी स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील बनायें।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसका प्रयास हो: कड़िया मुंडा

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि एकलव्य विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इस दिशा में प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के विद्यालय पहले ही खुल जाने चाहिए थे, लेकिन इस ओर पूर्ववर्ती सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अवसर के अभाव में इस क्षेत्र का उतना विकास नहीं हो पाया, जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।

आनेवाले चुनाव में भाजपा को वोट देकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें

तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि एकलव्य विद्यालय खोलकर अर्जुन मुंडा ने शिक्षा का दीप जलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ही ऐसे स्कूल खुल जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस क्षेत्र में शिक्षा का उतना विकास नहीं हो सका, जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का आज शिलान्यास हुआ है, उसका निर्माण भी जल्द होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि आज प्रधाानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की आर्थिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे आनेवाले चुनाव में भाजपा को वोट देकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *