NewsHindiJharkhand NewsPolitics

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा वन नेशन वन इलेक्शन : भाजपा

रांची, 18 सितंबर । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य के बयान पर बुधवार काे कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट में “वन नेशन वन इलेक्शन”ऐतिहासिक फैसला लेना विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत मजबूत होकर उभरेगा। महतो ने भट्टाचार्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस शुरू से ही आदिवासी और दलित विरोधी रहे हैं। इन्हें अपमानित करने में अपना गर्व समझते हैं। आजादी के पूर्व और बाद में भी जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ जो व्यवहार किया है वो सर्वविदित है और आज जब देश के एक दलित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाली निर्णय “वन नेशन वन इलेक्शन” का अमर्यादित तरीके से पुरजोर विरोध कर रहें हैं।

प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के अधिनायकवाद स्थापित करने वाले बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समक्ष सरकार के फैसले को राहुल गांधी द्वारा फाड़कर फेंकना क्या कहलाता है।हेमंत सोरेन द्वारा एक आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित कर उनके फैसलों को कूड़ेदान में फेंकना क्या कहलाता है।क्या ये अधिनायकवादी नहीं है तो फिर क्या है।

झामुमो और कांग्रेस पार्टी जन्मजात अधिनायक वाद पर ही स्थापित है।जो सार्वभौमिक है।और लोकतांत्रिक मूल्यों पर स्थापित भाजपा पर आरोप मढ़ते हैं।

महतो ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाकर शासन करने की परंपरा का रिकॉर्ड कांग्रेस सरकार में रही है।

एनडीए सरकार ने अबतक किसी भी राज्यों में राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झामुमो आदिवासी विरोधी है। जिस कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला प्रत्याशी का विरोध किया उसी कांग्रेस के साथ मिलकर हेमंत सोरेन राज्य में सरकार चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *