प्रधान न्यायायुक्त ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण
रांची, 11 मार्च । रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने मंगलवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डालसा के सचिव कमलेश बेहरा और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान दिवाकर पांडे ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के किचन का निरीक्षण किया और कैदियों को दिए जाना वाला खाना का निरीक्षण किया। इसमें अनियमितता को देख कर जेल प्रशासन को को सख्त निर्देश दिया गया कि जेल मैनुअल के अनुसार ही सभी कैदियों को खाना दिया जाना चाहिए।
उन्होंने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा अस्पताल का निरीक्षण किया एवं उपस्थित डॉक्टर और नर्स से बातचीत कर उन्हे निर्देश दिया गया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरतें और पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध रखें। जेल में स्थित सभी वार्डों का निरीक्षण किया। प्रधान न्यायायुक्त ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और जेल प्रशासन को ये निर्देश दिए कि महावारी के समय महिला बंदियों को प्रयाप्त मात्रा मे सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं। वहां के बंदियों के समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किए एवं जेल के बंदियों के समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए।