केंद्र की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें कार्यकर्ता : कमलेश
रांची, 30 अप्रैल । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान बचाओ अभियान की तैयारी को लेकर बुधवार को कांके, खलारी और बुढमु प्रखंड में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सुरेश बैठा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बालमुचू शामिल हुए।
बैठक में केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें।
उन्होंंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व जब संवैधानिक संस्थाओं के पक्ष में बोलता है तो हमारे नेतृत्व को परेशान किया जाता है। इस तानाशाही रवैया के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का छह मई को राज्यव्यापी संविधान बचाओ रैली आयोजित की गई है।
आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा
प्रदीप बालमुचू ने कहा कि ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। बैठक को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,विधायक सुरेश बैठा ,मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो ने संबोधित किया
बैठक में सर्व सुनील सहाय, सजर ख़ान, बलराम साहू, मदन महतो, एनुल अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।