झारखंड में बारिश और धूप से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
रांची। झारखंड में बारिश और धूप से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 23 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं दोपहर बाद बादल छाने और छिटपुट बारिश होने से तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।
रांची में सामान्य से 3.4 डिगी कम तापमान मंगलवार को दर्ज किया गया।
वहीं राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद बादल छाए रहे और मध्यम दर्जे की हवाएं चली हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम काफी सुहाना बना रहा, जबकि मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही। इससे गर्मी का एहसास हुआ।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के खूंटी जिले के अड़की में सबसे अधिक 49.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री डालटेनगंज में, जबकि सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। रांची में मंगलवार को तापमान 33.3 डिग्री, जमशेदपुर में 36.2, डालटेनगंज में 40.6, बोकारो में 36.1, चाईबासा में 36,.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।