HindiJharkhand NewsNews

ईश्वर के प्रति ईमानदार रहना पुरोहित की जिम्मेदारी: आईद

रांची। रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने नवाजारा हजारीबाग में शुक्रवार को जोनिश गाड़ी को पुरोहित अभिषेक प्रदान की। इस अवसर पर हजारीबाग के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो की उपस्थिति रही। आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने नवपुरोहित अभिषेक प्राप्त फादर जोनिश गाड़ी के माता-पिता व परिवार अपने सुपुत्र को कलीसिया की सेवा कार्यों के लिए समर्पण पर आभार व्यक्त किया। साथ ही विशेष नवपुरोहित के लिए विषेश प्रार्थना और मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया।

फादर जोनिश गाड़ी हजारीबाग के नवाजरा के निवासी हैं। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत में अपनी सेवा देने के लिए अपने आप को समर्पित किया है। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि ईश्वर के प्रेम के प्रति ईमानदार बने रहना प्रत्येक पुरोहित की जिम्मेदारी है।

इसीलिए हमेशा प्रार्थना द्वारा ईश्वर से जुड़े रहना जरूरी है। उन्होंने एक पुरोहित के शिक्षक और चरवाह्य होने का सही अर्थ भी समझाया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने नव पुरोहित फादर जोनिश गाड़ी को शुभकामनाएं व बधाइयां दीं। हजारीबाग के घमांध्यक्ष आनंद जोजो ने भी नव पुरोहित फादर जोनिश गाड़ी अच्छा कार्यों को करने का निर्देश दिया।

मौके पर फादर कर्मा कच्छप ने सभी का स्वागत किया। रांची कैथेोलिक महाधर्मप्रांत के विकार जेनरल फादर आनंद डेविड ने अभिषेक संस्कार उपयाजक जोनिश गाड़ी को महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद को प्रदान किया। उन्होंने जोनिश गाड़ी को पुरोहित अभिषेक के चुन लिया।

यह समारोह में फादर तोबियास टोप्पो, फादर लूकस रुंडा की देख रेख धर्मविधि मौके तुई। आनंद पर पावन जोजो फादर आनंद डेविड खलखो रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के कई पुरोहितगण, धर्मबहनें और बड़ी संख्या खीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *