झारखंड में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, बोकरो डीसी बने अजय नाथ झा
रांची, 26 मई । झारखंड सरकार ने राज्य के 20 आईएएस अधिकारियों को तबादला किया है। इसमें कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो के उपायुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार झारखंड राज्य आजीविका सर्ग्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कंचन सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है। बागवानी निदेशक फैज अक अहमद मुमताज को रामगढ़ का उपायुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के निदेशक आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त, उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव को गिरिडीह का उपायुक्त, आर रॉनिटा को खूंटी का उपायुक्त, गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का उपायुक्त, पर्यटन निदेशक अंजली यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है।
वहीं गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )का उपायुक्त बनाया गया है। साथ ही, रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) का उपायुक्त, वित्त विभाग में अंकेक्षण निदेशालय के निदेशक नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां का उपायुक्त, जियाडा के प्रबंध निदेशक प्रेरणा दीक्षित को गुमला का उपायुक्त, प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कृषि निदेशक कुमार ताराचंद को लोहरदगा का उपायुक्त, उप विकास आयुक्त दुमका के अभिजीत सिन्हा को दुमका में ही पदस्थापित करते हुए उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक कीर्ति श्री को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है। उप विकास आयुक्त कोडरमा ऋतुराज को कोडरमा में ही पदस्थापित करते हुए वहां का उपायुक्त बनाया गया है।
झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था के निदेशक सह सदस्य सचिव समीर एस को पलामू का उपायुक्त, धार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव रवि आनंद को जामताड़ा का उपायुक्त, रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है।