HindiJharkhand NewsNationalNews

आदित्य कुमार आनंद बने झारखंड के नये निबंधन महानिरीक्षक

रांची, 28 जून : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है।
राज्य के कार्मिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आज इस आशय की अधिसूचना जारी कीहै।
अधिसूचना के अनुसार स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित आलोक त्रिवेदी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि रामगढ़ के अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापित नेलसन ऐओन बागे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही श्री बागे को अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम के प्रबंधन निदेशक रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसी प्रकार झारखंड कंट्रोल एड्स सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश्वर प्रताप सिंह को अगले आदेश तक समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है। साथ ही सिंह को सामाजिक सुरक्षा का निदेशक और तेजस्विनी परियोजना मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग के निदेशक आदित्य कुमार आनंद को स्थानांतरित करते हुए निबंधन महानिरीक्षक बनाया गया है। साथ ही अगले आदेश तक वह अपने कार्यों के साथ नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग के निदेशक बने रहेंगे।
विनय
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *