HindiJharkhand NewsNewsPolitics

रांची के बिरसा एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

रांची, 3 सितंबर । बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-पुणे और रांची-हैदराबाद के लिए जल्द ही नयी विमान सेवा शुरू की जायेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी। इसके लिए डीजीसीए से अनुमति मिल गयी है। जल्द ही समय-सारिणी उपलब्ध करायी जायेगी। इसके बाद विमान सेवा शुरू होगी।

यह जानकारी एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने मंगलवार काे दी। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने थर्ड लेन का निर्माण होगा। इससे ट्रैफिक जाम नहीं रहेगा और वाहनों को निकासी में कम समय लगेगा। साथ ही वीआइपी वाहनों के लिए अलग से निकासी द्वार बनाया गया है। इसके लिए पार्किंग निकासी से पूर्व 100 मीटर पहले हेथू रोड में एक गेट लगाया जायेगा, जहां से वीआइपी वाहनों की निकासी करायी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इंडिगो का पुणे-रांची विमान (संख्या-6ई6484) सुबह 7.41 रांची आता है। इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान (संख्या-6ई421) सुबह 10.25 बजे रांची आता है। दूसरा विमान हैदराबाद-रांची (संख्या 6ई186) रात 8.30 बजे रांची आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *