HindiJharkhand NewsNewsPolitics

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पत्र के जरिये केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए सभी पदों से मुक्त किया जाये।

समझा जाता है कि उमाकांत रजक जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम सकते हैं और पार्टी के टिकट पर चंदनक्यारी से चुनाव लड़ सकते हैं।उमाकांत रजक चंदनक्यारी से विधायक रहे हैं और सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *