HindiInternationalNews

अमेरिका ने कहा, पहले से ज्यादा मजबूत हुए भारत के साथ रिश्ते

नई दिल्ली। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ उसके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। अमेरिका ने पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को इस मजबूती की राह में मील का पत्थर करार दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले महीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ अमेरिका के संबंधों में पहले से अधिक मजबूती आई है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों की घोषणा की थी, जिनमें से कुछ का क्रियान्वयन शुरू किया जा चुका है।

प्रेस सचिव जीन ने कहा कि हम बहुत आशावादी हैं, क्योंकि कई घोषणाएं हमारे दीर्घकालिक भविष्य और भारत के साथ संबंधों से संबंधित है। भारत के संबंधों में मधुरता आगे भी जारी रहेगी। भारत, इजराइल, अमेरिका और संयक्त अरब अमीरात (यूएई) देशों के समूह आई2यू2 से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक नया समूह है। इन चारों देशों के बीच पहले से ही गहरे रिश्ते हैं। चारों देशों के बीच मजबूत साझेदारी है। आई2यू2 के साथ अभी भी एक मजबूत भविष्य है। हम असल में भविष्य की संभावनाओं के बारे में उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *