Arnab Goswami : अर्नब को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले के किया गिरफ्तार
मुंबई, 04 नवंबर। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इससे पहले अर्नब को आज सुबह उनके घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने अर्नब को आर्किटेक्ट अन्वय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। आर्किटेक्ट अन्वय ने मई 2018 में आत्महत्या की थी। अन्वय ने अपने सुइसाइड में आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उसने अर्णब पर 5.40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का उल्लेख किया था।
वार्ता