Assam Election : भाजपा ने तीसरे चरण के लिए जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची
गुवाहाटी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार को 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नामों की जानकारी दी। इनमें उम्मीदवारों में मुख्य रूप से हैं-
- दक्षिण सलमारा से अशादुल इस्लाम।
- धुबरी से डॉ देबामय सान्याल।
- गोलकगंज से अश्वनि राय सरकार।
- बिलासीपारा पश्चिम से डॉ अबूबक्कर सिद्दीकी।
- बिलासीपारा पूर्व से अशोक सिंघी।
- बिजनी से अजय कुमार राय।
- दुधनै से श्यामजीत राभा।
- जलेश्वर से उस्मान गोनी।
- सरभोग से प्रो शंकर चंद्र दास।
- जनिया से शाहिदुल इस्लाम।
- बाघबर से हसीनरा खातून।
- पलासबारी से हेमांग ठाकुरिया।
- दिसपुर से अतुल बोरा।
- गुवाहाटी पूर्व से सिद्धार्थ भट्टाचार्य।
- हाजो से सुमन हरिप्रिया।
- बरखेत्री से नारायण डेका।
- धरमपुर से चंद्रमोहन पटवारी।
उल्लेखनीय है कि सीटों के चयन को लेकर शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा समेत अन्य नेताओं के बीच बैठक हुई थी। इसमें उम्मीदवारों का चयन किया गया था जिसकी औपचारिक घोषणा रविवार को की गयी।
(हि.स.)