HindiJharkhand NewsNewsPolitics

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रांची, 30 मई। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। ट्वीटर पर मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड पुलिस, देवघर डीसी और देवघर पुलिस को भी टैग कर इसकी जानकारी दी है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में राजनेताओं, एमपी, एमएलए पर हमले, हिंसा का इतिहास रहा है। ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे की सुरक्षा में की जा रही कोताही स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मालूम रहना चाहिए कि निशिकान्त दुबे संताल परगना में हो रही भयानक घुसपैठ, गौ हत्या, ज़मीन माफिया एवं दलालों और अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध लंबे समय से आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। पर उनसे निजी द्वेष के कारण सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है वह भी तब जब गृह मंत्रालय ने समय समय पर इस संबंध में जरूरी आदेश (30 जुलाई, 2015 और 15 मई 2021) कर रखे हैं।

बाबूलाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि है कि मुख्यमंत्री को इस संबंध में उनके लिखे इस पत्र के बाद वे राजनीतिक विद्वेष को पीछे छोड़ देंगे। किसी अनहोनी की प्रतीक्षा किए बिना निशिकान्त दुबे को सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *