Bengal by-election : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
कोलकाता, 08 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में दिनहटा, शांतिपुर, खरदह और गोसाबा विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने राज्य नेतृत्व के बड़े नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और गिरिराज सिंह को भी शामिल किया गया है। प्रचारकों की सूची में इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के अलावा राज्य के सांगठनिक महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती, राज्य महासचिव राहुल सिन्हा, सांसद डॉ. सुभाष सरकार, जॉन बारला, शांतनु ठाकुर, निशिथ प्रमाणिक, हिमंत बिस्वा शर्मा, प्रतिमा भौमिक, देबश्री चौधरी, रूपा गांगुली, समिक भट्टाचार्य, अग्निमित्र पॉल, अर्जुन सिंह, लॉकेट चटर्जी, मजूफा खातून, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं।
(हि.स.)