Bengal Update : ममता ने बंगाल के किसानों के साथ धोखा किया है – लॉकेट चटर्जी
सिंगूर, 25 दिसम्बर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महासचिव और हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को आंदोलन की भूमि सिंगूर से ममता बनर्जी पर निशाना साधा। लाकेट चटर्जी प्रधानमंत्री द्वारा कृषक निधि सम्मान के वितरण के मौके पर उनके वर्चुअल संबोधन के कार्यक्रम में शिरकत करने सिंगूर के बेड़ाबाड़ी ग्राम में पहुची थीं। इस मौके पर लॉकेट ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के किसानों के साथ धोखा किया है।
लॉकेट ने कहा कि एक तरफ ममता बनर्जी बंगाल के किसानों के लिए कुछ नहीं करती और दूसरी तरफ पांजाब और हरियाणा के किसानों के साथ खड़ी हो जाती हैं। ममता बनर्जी किसानों का भला नहीं चाहती, बल्कि किसानों को लेकर राजनीति करती हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आया है तो ममता बनर्जी को सिंगूर की याद आई है और अब वे यहां एग्रो पार्क बनाने की बात कर रहीं हैं।
लेकिन ममता बनर्जी ने अब किसानों को भ्रमित नहीं कर सकती। बंगाल का किसान ममता बनर्जी के साथ नही है, बल्कि भाजपा के साथ है। वर्ष 2021 में भाजपा की सरकार बनाने के बाद ही बंगाल के किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।