NewsHindiJharkhand NewsPolitics

भगवान बिरसा मुंडा की अहुति लोगों के लिए प्रेरणादायक: अर्जुन मुंडा

-अखिल भारतीय सरना समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

खूंटी, 9 जून । अखिल भारतीय सरना समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को बिरसा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस सह अखिल भारतीय सरना समाज खूंटी के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

भीम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में अमर शहीद बिरसा मुंडा की स्मृति में उन्हें नमन किया गया। इस दौरान समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि समाज के संरक्षक पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, डॉ सत्यनारायण मुंडा, सोमा मुंडा, बोध सिंह मुंडा, प्रेमानंद सिंह मुंडा आदि ने सरना समाज की वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आर्थिक मुद्दों के साथ ही भावी रणनीतिक कार्यक्रमों पर विचार व्यक्त किए।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के बारे में लगातार कार्य करने वाले अखिल भारतीय सरना समाज के इस कार्यक्रम में जिस प्रकार से समाज के प्रबुद्ध लोगों ने वन एवं वन का प्रबंधन, वनाधिकार कानून के साथ ही अपनी भाषा, संस्कृति, परंपराओं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषय पर चर्चा किया, यह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाओं से समाज में रचनात्मक ऊर्जा का सृजन होता है। इस तरह की चर्चा से समाज को बहुत ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आहुति को प्रेरणा के रूप में लेते हुए आगे कैसे बढ़ा जाए यह संकल्प लेना चाहिए। इससे पूर्व प्रदान संस्था द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से वनाधिकार कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव लीलू पहान एवं संजय मुंडा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नौरी पूर्ति ने किया। कार्यक्रम में मुनी महादेव मुंडा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बिरसाइत धर्मावलंबी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *