NewsHindiJharkhand News

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी टॉप नक्सली कमांडरों समेत पांच ढेर

Insight Online News

रांची/चतरा। झारखंड पुलिस के हाथ सोमवार को बड़ी सफलता लगी। दरअसल पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दो टॉप कमांडर हैं, जिन पर 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ झारखंड के चतरा में हुई। मारे गए नक्सलियों के पास से दो एके47 भी बरामद हुई हैं। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर के अलावा अन्य तीन पर भी पांच-पांच लाख का इनाम है।

जांच में पता चला है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। दोनों SAC के सदस्य हैं। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में मारे गए तीन अन्य नक्सलियों की पहचान नंदू, अमर गंझु और संजीव भुईयान के रूप में हुई है। ये तीनों सब-जोनल कमांडर थे और तीनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों के पास से एके47 के अलावा इंसास राइफल भी बरामद हुई है।

इससे पहले रविवार को पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समुंद उर्फ सुमन सिंह अंचला, संजय कुमार उसेंडी और परासरम धंगुल के रूप में हुई। अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमान सिन्हा ने बताया कि हमें नक्सिलयों के बारे में खूफिया सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें कोयेलिबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *