बिहार उपचुनाव: कुढ़नी में खिला कमल, बेहद रोचक मुकाबले में भाजपा के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को हराया
रांची/पटना। बिहार के कुढ़नी उचुनाव का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता ने जदयू के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को सीधे मुकाबले में हरा दिया। कुढ़नी का मुकाबला अंत तक रोचक बना रहा। लगातार कई राउंड से पीछे चल रही भाजपा ने आखिरी कुछ राउंड में बाजी पलट दी और केदार गुप्ता चुनाव जीत गये।