Bihar NewsHindiNews

बिहार : गंगा स्नान के लिए आए एक परिवार के चार सदस्य नदी में डूबे

पटना, 27 जुलाई। जिले के बाढ़ में बुधवार को प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक ही परिवार के चार लोग डूब गये। डूबने वालों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष हैं। सभी शेखपुरा जिले के बरबीघा के रहने वाले हैं।

पूरा परिवार श्रावण में गंगा स्नान करने के लिए बाढ़ के उमानाथ घाट आये थे। यहां गंगा उत्तरायण बहती है और इसी कारण बड़ी संख्या में लोग पवित्र स्नान करने आते हैं। नहाने के दौरान पहले एक बच्चा गंगा नदी में डूबने लगा उसे बचाने के दौरान बारी-बारी से और तीन लोग डूब गये। लोगों की आंखों के सामने ही एक के बाद एक चार लोगों गंगा नदी में समा गए। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और डूबे हुए लोगों की तलाश कर रही है।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *