Bihar news : भाजपा का संवाद कार्यक्रम, हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा है देश : निशिकांत दुबे
भागलपुर, 09 सितंबर । भागलपुर के तिलकामांझी मंडल स्थित आनंद विवाह भवन में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा देश होता है और देश की एकता व अखंडता ही हमारा मूल उद्देश्य है।
जिसको लेकर हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों से कहते आई थी सत्ता में आएंगे तो देश से धारा 370 खत्म करेंगे, राम मंदिर मुद्दा का समाधान होगा, महिलाओं को सम्मान मिलेगा, गरीबों को लाभ मिलेगा और देश का विकास होगा। इन सारे मुद्दों पर हमारी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद काम किया और आगे भी करेगी।
बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने एकजुटता दिखाकर संगठन की मजबूती व भागलपुर जिले के सभी विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को विजय दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के तरफ से जिन्हें भी सिंबल मिले उसे चुनाव जीता कर सदन में भेजना हम पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
(हि.स.)
Bihar : मुज़फ़्फ़रपुर में भूमि विवाद में पड़ोसी ने युवती को जिंदा जलाया