HindiJharkhand NewsNewsPolitics

भाजपा चुनाव समिति की हुई बैठक, सर्वे तय करेगा भाजपा उम्मीदवारों का टिकट

रांची, 2 सितंबर । प्रदेश भाजपा में आसन्न विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का टिकट सर्वे का रिजल्ट तय करेगा। उम्मीदवारों की स्थिति का पता लगाने के लिए प्रदेश भाजपा अलग-अलग चार सर्वे करा रही है। इन चारों सर्वे के मानकों पर जो भी उम्मीदवार खरे उतरेंगे उन्हें पार्टी का टिकट दिया जाएगा। पार्टी इसी माह 20 से 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

इसके साथ सोमवार को प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति की बैठक हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश भाजपा के चुनावी अभियान का आधिकारिक रूप से शंखनाद किया गया। बैठक को लेकर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में साेमवार काे पहली बार चुनाव समिति की बैठक हुई है, इसके साथ चुनाव की तैयारी भी शुरू होगी।

समिति की बैठक में तय हुआ कि भाजपा हर प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा निकालेगी। बैठक में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, पूर्व केंद्रीय अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।

बैठक चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, श्याम नारायण दुबे, केदार हाजरा, आरती सिंह, गणेश तिवारी शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *