HindiJharkhand NewsNewsPolitics

अपने शासन में हुए भ्र्ष्टाचार को भूली भाजपा : कांग्रेस

रांची, 24 जून । मधु कोड़ा की तस्वीर लगाकर भाजपा भष्ट्राचार पर अंचल कार्यालयों का घेराव कर रही है। देश के तमाम भष्ट्राचारियों को अपने दल में शामिल कराकर के भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिया और आज भष्ट्राचार पर आंदोलन कर रही है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने मंगलवार को कही।

महासचिव सिन्हा ने अपने बयान में कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार का आलम यह था कि हाथी तक को उड़ा दिया गया और जनता की गाढ़ी कमाई अपने तिजोरी में जमा कर राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल के कानून व्यवस्था को भूल गयी। भाजपा सरकार की सरपरस्ती में एक ओर शहर में अपराध और गांव में उग्रवाद पनप रहे थे।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराध और उग्रवाद दोनों खात्मे की ओर है। यदि कहीं अपराध हो भी रहा हा तो प्रशासन अपराधियों के गिरबां तक पहुंचती है। लेकिन भाजपा के सरकार मे अपराधियों का स्वागत जेल से निकलने के बाद फूल मालाओं से होता था। जनता के नकारे जाने के बाद भाजपा अब बुरी तरह बेचैन हो गई है। एक ओर भाजपा का संगठन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है तो कार्यक्रम कर अपनी शाख़ को बचाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *