कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Insight Online News
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम प्रमुख हैं। 40 नामों की सूची में नितिन गडकरी, बी एस येदयुरप्पा और बसवराज बोम्मई के नाम भी शामिल हैं।
कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को एक चरण में वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजे घोषित होंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है।