HindiJharkhand NewsNewsPolitics

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, सेना का बढ़ाएगी उत्साह

रांची, 13 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। 14 मई को रांची में तिरंगा यात्रा शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक निकाली जाएगी। यह यात्रा 10.00 बजे पूर्वाह्न से शुरू होगी।

इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सेना का आभार जताना और उनका उत्साह बढ़ाना है। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जिनमें आम नागरिक, सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध जन शामिल हैं।

कब और कहां निकलेगी तिरंगा यात्रा

– 14 मई को रांची में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

– 15 मई को प्रमंडल स्तर पर,

– 16 मई को जिला मुख्यालयों में

– 19, 20 मई को निर्धारित मंडलों में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम होंगे।

– 19 मई को पलामू, संथाल एवं हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में

-20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के मंडलों में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम होंगे।

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री होंगे शामिल

अपने देश के वीर जवानों का हौसला अफजाई और आभार व्यक्त करने के लिए 14 मई को 10:00 बजे जिला स्कूल मैदान(शहीद चौक) से भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल(लालपुर) तक भाजपा रांची महानगर की ओर से तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। इस यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ शामिल होंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए 14 मई को सुबह आठ बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सेठ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *