HindiJharkhand NewsNewsPolitics

खूंटी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा अब 23 सितंबर को, जेपी नड्डा होंगे शामिल

खूंटी, 17 सितंबर । भाजपा की 22 सितंबर को खूंटी में आहूत परिवर्तन यात्रा अब 23 सितंबर को होगी। यह जानकारी सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में दी।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण और विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कराया। दीपक प्रकाश ने कहा कि परिवर्तन यात्रा जो 22 सितम्बर को होने वाली थी, अब उसमें संशोधन किया गया है। परिवर्तन यात्रा 23 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगें। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सांसद ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन यात्रा है। साथ ही चुनाव की तैयारी यात्रा भी है। प्रदेश में जब भी कोई कार्यक्रम होता है, खूंटी अव्वल रहता है। सभी कार्यकर्ता अभी से ही कार्यक्रम की सफलता के लिए चिंतन-मनन करें।

बैठक में दक्षिणी प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा, एसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, कैलाश राम ,कृपा सिंधु बेहरा, इंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राय, जिला महामंत्री संजय साहू, निखिल कंडुलना जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, मीडिया सह प्रभारी महावीर राम के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *