HindiJharkhand NewsNews

बोकारो : ऑटो चालक की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Insight Online News

बोकारो। जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी स्कूल परिसर में ऑटो चालक की हत्या कर शव को पेड़ में टांगे जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। ऑटो चालक का नाम शुभम बताया जा रहा है।

लोगों ने सुबह शव पेड़ लटका देख इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। शुभम गुरुवार की रात ऑटो लेकर निकला था। रात के डेढ़ बजे जब उसके पिता अनिल कुमार ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह आधे घंटे में घर लौट रहा है। वह सुबह तक नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *