HindiJharkhand NewsNewsPolitics

युवा कांग्रेस की बैठक मेंं रांची विधानसभा से उम्मीदवार के नाम पर हुआ मंथन

रांची, 04 अगस्त । रांची परिसदन में रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी के नेतृत्व एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर की अध्यक्षता में हुई। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने साथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जमील अख़्तर ने किया।

राजेश सिन्हा सन्नी ने कहा कि 25 वर्षों में रांची की दुर्दशा हुई है। बैठक में हिंदीपीढ़ी, चुटिया, किशोरगंज, लोअर बाजार, लालपुर, रातू रोड, अपर बाजार से आये लोगों ने रांची में साफ-सफाई, पानी-बिजली, रोड नाली आदि की समस्या पर चर्चा की। विधानसभा चुनाव में कैसे कांग्रेस पार्टी रांची में अपनी मज़बूत दावेदारी पेश करे, इस पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में राजेश सिन्हा सनी की उम्मीदवारी के लिए शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया जायेगा।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सभी युवा चाहते हैं कि रांची के वर्तमान विधायक ने रांची को जिस ग़र्त में पहुंचाया है उसे कोई युवा प्रत्याशी ही ठीक कर सकता है। इसके लिए राजेश सिन्हा सनी उपयुक्त उम्मीदवार साबित होंगे। सन्नी ने कहा कि पिछले 25 साल में भाजपा के विधायक ने शहर की हालत बद से बदतर कर दी है। दो दिन की बारिश में शहर का जो हाल हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। रांची की जनता बदलाव चाहती है। बाक़ी निर्णय प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *