बजट विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने वाला : सेठ
रांची 1 फ़रवरी। आम बजट पर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट युवा, किसान, महिला और गरीब कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लगाना, करोड़ों परिवारों के लिए लाभकारी होगा।
रक्षा राज्य मंत्री ने आम बजट 2025-26 को विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने वाला बजट बताया है।
उन्होंने कहा है कि इस बजट में देश के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रोडमैप है।
गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के साथ मध्यमवर्ग को राहत देने वाले इस बजट के लिए सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।