HindiNationalNews

सीबीएसई ने 12वीं का परिणाम किया घोषित, लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

नई दिल्ली, 22 जुलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 92.71 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।

बोर्ड मेरिट सूची नहीं जारी करेगा। जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, बोर्ड ने सीबीएसई टर्म 1 और सीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 को 30:70 वेटेज दिया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *