HindiJharkhand NewsNewsPolitics

मुख्यमंत्री ने संपादक एमए जफर के निधन पर जताया दु:ख

Insight Online News

रांची, 17 अप्रैल : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फारुकी तंजीम के संपादक एमए जफर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमए जफर का असामयिक निधन होना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने भी जफर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *