HindiNationalNewsPolitics

चक्रवात से उत्पन्न हालात की निगरानी के लिए शुक्रवार को भी सचिवालय में जमी हुई हैं मुख्यमंत्री ममता

कोलकाता। चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव से बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते रेलवे और परिवहन सेवाओं में बाधा आई है। ऑफिस के समय में कोलकाता की सड़कें लगभग खाली पड़ी हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद गुरुवार रात के बाद शुक्रवार को भी राज्य सचिवालय नवान्न से स्थिति पर नजर रख रही हैं। वह तटीय जिलों के जिलाधिकारियों से संपर्क कर स्थिति और नुकसान की जानकारी ले रही हैं।

चक्रवात ‘दाना’ से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पहले से तैयारी कर रखी थी। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित कई कदम उठाए गए थे। गुरुवार रात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नवान्न में ही रहीं। रात लगभग साढ़े तीन बजे लैंडफॉल की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर और अन्य प्रभावित जिलों के जिला अधिकारियों से बात की और वहां की स्थिति और हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मंत्रियों को अपने क्षेत्रों में जाकर आम लोगों की सहायता करने के निर्देश भी दिए।

‘दाना’ के प्रभाव से राज्य भर में बारिश हो रही है। तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़क यातायात और बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *