सेहत के लिए गुणकारी है चीकू, कई बीमारियों को रखता है दूर
आयुर्वेद में है चीकू की बड़ाई
चीकू (वानास्पतिक नाम मैनिलकारा जपोटा) एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से पाया जाता है। इसकी तासीर मीठी और ठंडी होती है। चीकू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं खासतौर पर कैल्शियम, लौह, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जस्ता, विटामिन बी 6, फोलेट, फाइबर, विटामिन सी आदि कई तरह के न्यूट्रिएंट्स। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन, बुखार जैसे बीमारियां दूर रहती है।
इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा की कमी दूर होती है और शक्तिवर्द्धक बनाये रहता है। चीकू के बीज के सेवन से शरीर में अगर पानी की कमी होती है तो चीकू खाने से डिहाइड्रेशन दूर होने के साथ-साथ पौष्टिकता भी मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार चीकू एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ है।
इसके नियमित रूप से सेवन करने से मनुष्य की आयु बढ़ती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करता है और साथ ही डिप्रेशन की समस्या से भी दूर रखता है।
चीकू की खेती भारत में कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में की जाती है। देश में इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है जैसे-काली पाटली, क्रिकेट की गेंद, बारामती, पिली पटली, द्वारापुड़ी, छतरी।
चीकू खाने के फायदे
- चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है।
- चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। लोगों को बनाता है ऊर्जावान।
- चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है जो कैंसर के खतरे से बचाता है। इसमें एंटीआॅक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं।
- चीकू हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होता है। इसमें कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है।
- कब्ज की समस्याओं में भी राहत दिलाने का काम करता है चीकू। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।
- चीकू में कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकते हैं।
- दिमाग को शांत रखने में चीकू बहुत मदद है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
- सर्दी और खांसी के लिए चीकू रामबाण का काम करता है। यह पुरानी खांसी से भी राहत देता है।
- चीकू फल के बीज को पीस कर खाने से गुर्दे की पथरी यूरिन के साथ निकल जाती है। साथ ही यह गुर्दे के रोगों के से भी बचाता है।
- चीकू में लेटेक्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यह दांतों की कैविटी को भरने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।