HindiNewsSports

राष्ट्रमंडल खेल स्क्वैश : 14 वर्षीय अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीत के साथ की शुरूआत

बर्मिंघम, 30 जुलाई । भारतीय स्क्वैश टीम ने दो बेहतरीन जीत के साथ अपने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के अभियान की शुरुआत की, जिसमें 14 वर्षीय अनाहत सिंह और नवोदित अभय सिंह अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम- 32 दौर में प्रवेश किया।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे कम उम्र की सदस्य अनाहत ने महिला एकल दौर में सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के जैडा रॉस को 11-5, 11-2, 11-0 से हराकर अंतिम 32 दौर के लिए क्वालीफाई किया।

साई मीडिया ने ट्वीट किया, “सीडब्ल्यूजी 2022 में भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य 14 वर्षीय अनाहत सिंह ने बर्मिंघम में अपना पहला मैच जीता। अनाहत ने स्क्वैश में जैडा रॉस को 11-5, 11-2, 11-0 से हराया।”

वहीं, अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अभय ने ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के जो चैपमैन को 11-5, 11-5, 11-5 से हराया। अब उनका सामना अपने 32वें राउंड के मैच में स्कॉटलैंड के एलन क्लेन से होगा।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *